चूरूः राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का 61वां वार्षिक महासमिति अधिवेशन सभाध्यक्ष लिखमाराम की अध्यक्षता में गुरूवार को शिक्षक भवन में संपन्न हुआ। अधिवेशन को संबोधित करते हुये प्रांतीय पर्यवेक्षक सीकर जिलाध्यक्ष विनोद पूनियां व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथ मील ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सार्वजनिक शिक्षा को बचाना हम सब की महती जवाबदेही है और इसी क्रम में संगठन ने अपने प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन बीकानेर में स्पष्ट किया कि शिक्षक किसी भी तरह का गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करेगा और पूरे प्रदेश में हमें पढ़ाने दो मुहिम चलायेगा। इस अवसर पर प्रदेश सभाध्यक्ष याकूब खान, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां, प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रशासन शिक्षकों को फालतू के गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझा कर विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बिगाड़ने पर तुली है, लेकिन हम किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देंगे। प्रांतीय प्रतिनिधि रतन लाल पांडिया, बनवारी लाल फगेड़िया, ओमप्रकाश पूनियां, चौथमल चीनिया, किशन लाल सहू, ओमप्रकाश मुहाल, रतिराम सारण ने कहा कि संगठन की समझ विकसित करने के साथ ही हमें हमारे कर्तव्यों के साथ न्याय करते हुये सार्वजनिक शिक्षा को बचाने का प्रयास करना चाहिये। जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष श्रीनाथ बरोड़ ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गौरीशंकर सिहाग, अमरचंद सांडेला, मोहनलाल मेहरिया, गोपीराम खीचड़, सुरेन्द्र झोरड़, सुधेन्द्र जोशी, भंवरलाल पूनियां, देवदास, निहाल सिंह स्वामी, महेंद्र पूनियां, मनमोहन दान चारण, दुलाराम सारण सहित बड़ी संख्या में महा समिति के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर महा समिति के सदस्यों के मध्य हुई बहस का जवाब जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने दिया। सभाध्यक्ष लिखमाराम ने वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिये निर्वाचन अधिकारी याकूब खान व सह निर्वाचन अधिकारी रामनिवास मोगा थे। जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया, जिला मंत्री वेदपाल मलिक, सभाध्यक्ष महेंद्र सिंह भूकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल मुंदलिया, कोषाध्यक्ष श्रीनाथ बरोड़, उपाध्यक्ष शेर सिंह पूनियां, रणवीर सारण, निहाल सिंह स्वामी, अमरदीप, राजेंद्र कुमार धेतरवाल, महिला उपाध्यक्ष सुरेश वति, महिला मंत्री उषा देवी, संयुक्त मंत्री मोहनलाल महरिया, मुखराम सारण, मनमोहन दान चारण, संजय पूनियां, चंद्रशेखर उपाध्यक्ष, उपसभापति चौथमल चीनिया, सुधेंद्र जोशी, गौरीशंकर सिहाग, नरेश कुमार शर्मा प्रचार मंत्री गौरव ढाका, बनवारीलाल कस्वां, जिला प्रवक्ता शकील अहमद, संगठन मंत्री शंकरलाल मेघवाल, जमील अहमद, महेंद्र सिंह पूनियां, संघर्ष समिति संयोजक सुरेंद्र सीगड़, सह संयोजक प्रहलाद सिंह सहू, अमरचंद सांडेला, कार्यालय मंत्री दिनेश स्वामी, संरक्षक मंडल हवा सिंह पूनियां, देवकरण फगेड़िया, पूर्णमल सोनी, राजपाल दहिया, बृजलाल खीचड़, रामचंद्र सिंह राठौड़, कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, हरि धेतरवाल, धनराज सारण, विक्रम सिंह शेखावत, जसवीर सिंह गोदारा, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल कस्वां, यूनस अली, दलीप चौधरी, विनय शर्मा, राजेश भाकर, मगराज मांडिया, भागीरथ दुसाद, राजकरण जेदिया, रोहिताश मेघवाल, महावीर सारण को चुना गया है। संचालन शुभकरण नैण ने किया। कार्यक्रम में रणवीर सारण, राजपाल दहिया, खेताराम सांडेला, आदराम भाकर, सुरेंद्र सिगड़, होशियार सिंह सागवान, ओमप्रकाश कड़ेला, राजपाल ढ़ाका, शंकरलाल मेघवाल, सतीश जांगिड़, भंवर लाल सारण, भगत सिंह, मुखराम सारण, रणजीत सिंह डेलू, यूनुस खान, शमशेर भालूखां, गजानंद दहिया, डॉ. दलीप चौधरी, राजू जेदिया, ऊषा, सुरेश देवी, कृष्णा, अस्मिता, अमित पूनियां, निहाल सिंह स्वामी, हवासिंह, रामचंद्र सिंह, रोहिताश, गुरुदयाल सिंह, अनिल लांबा, खादिम अली, रामनिवास पूनियां, संजय पूनियां, शिवपाल सिंह, बीरबल सिंह थालोड़, योगेश चन्द्र, सविता, हरदेवाराम, रामचंद्र मेघवाल, सुगनाराम, पन्नालाल जांगू, रामचंद्र एचरा, बजरंगलाल बिस्सू, वेदप्रकाश अग्रवाल, बाबूलाल मुंदलिया, सुरेश फगेड़िया, प्रकाश पड़गड़, उदाराम मेघवाल, जसवीर गोदारा, रेखाराम सांडेला, बनवारीलाल फगेड़िया, राजेंद्र धतरवाल, विजय सिंह जाखड़, शेर सिंह पूनियां, बेगराज ईसराण, देवकरण फगेड़िया, राजेन्द्र कस्वां, महेन्द्र पाल सिहाग, बनवारी लाल सारण आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ