Header Ads

Breaking News
Loading...

ईदगाह में नमाज पढ़कर मांगी देश में अमन चैन की दुआ

 





चूरू ईद-उल-अज़हा यानी बकरा ईद  इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्यौहार है। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा सोमवार को जिलेभर में अकीदत के साथ मनाया गया। जिले में ईद उल अजहा पर ईदगाह में मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में अमन चैन एवं खुशहाली की दुआ की गई जिला मुख्यालय के मरकजी मस्जिद पुरानी ईदगाह में शहर इमाम पीर मोहम्मद अनवार कादरी ने मुस्लिम बन्धुओं को नमाज अदा करवाई नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी इसके साथ ही चूरू शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा करवाई गई। शहर इमाम पीर अनवार कादरी ने कहा कि आज कुर्बानी का दिन है उन्होंने कहा कि देश में आपसी भाईचारा बना रहे सर्व समाज के लोग हर पर्व को एक साथ मनाते हैं यही इस देश की विशेषता है। रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद इसे मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हज़रत इब्राहिम अपने पुत्र हज़रत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा कि राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उसके पुत्र को जीवनदान दे दिया जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर ईदगाह के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मदन गोपाल बालाण, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, सत्तार खान चायल, आकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया कांग्रेस से पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, डॉ जमील चौहान, शहर अध्यक्ष असलम खोकर, देहात अध्यक्ष किशोर धांदू, पार्षद विनोद खटीक सहित भाजपा व कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

×