Header Ads

Breaking News
Loading...

Churu latest news तिरंगा रैली और तिरंगा यात्रा से देश भक्ति भावना से सराबोर हुआ चूरू



भारत माता की जय व वन्दे मात्रम के नारो से गुंजा शहर

जगह जगह हुआ रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत

विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भाजपा की हुई संगोष्ठी

चूरू । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विघायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवम् विभिन्न सामाजिक क्षैत्रो से जुड़े लोग छात्र व छात्राऐं एवम् भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम् कार्यकर्ता हजारो की संख्या में शामिल हुऐ। तिरंगा यात्रा में 200 फुट का तिरंगा आकर्षण का केन्द्र रहा वही दोल नगाड़े एवम् वाध्य यंत्रो पर कार्यकर्ता नाच गाकर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाते हुऐ देश भक्तिपूर्ण वातावरण बना दिया वही सैकड़ो की संख्या में दुपहिया वाहनो पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तिरंगा झण्डा लेकर यात्रा रंग बिरंगी छटा बिखेर रहे थे। 

  तिरंगा यात्रा का जगह जगह विभिन्न सामाजिक संगठनो बाजार के व्यापारियों एवम् धार्मिक स्थलो के आगे पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 

    रैली से पूर्व स्थानीय इन्द्रमणी पार्क में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी, कार्यक्रम के जिला संयोजक भास्कर शर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण मंचस्थ रहे। 

  विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी को संबोधित करते हुऐ पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि विभाजन विभिषिका दिवस मनाने का उदेश्य है कि हमारी आने वाली पीढी को इस विभाजन की त्रासदी के बारे में जानकारी दी जाये। उन्होने कहा कि मानव ईतिहास में सर्वाधिक मानव हानि इस विभाजन से हुई जिसके लिए तत्कालीन कांग्रेस और उनके नेता जिम्मेदार थे। कांग्रेस नेताओं की सता की लालसा है भारत मां को विभाजीत किया जिसका दंश आज भी हमें दुखी कर रहा है। उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात कहा था कि कांग्रेस कोई राजनैतिक संस्था नही है अब इसे भंग कर दिया जाना चाहिए। परन्तु एक परिवार की सत्ता प्राप्ति की लालसा ने कांग्रेस रूपी इस पार्टी को  जींवत बनाये रखा। उन्होने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की चर्चा करते हुऐ कहा कि उनके नेतृत्व ने भारत को सामरिक दृष्टि से विश्व में मजबूत किया है। ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होने कहा कि तत्कालीन जनसंघ एवम् वर्तमान भाजपा पार्टी ने देश को अक्षुण रखने के लिए काफी प्रयास किया परन्तु कांग्रेस के सत्ताधीशो ने मां भारती  के विश्वास को तोड़ा। इसीलिए आज देश की जनता ने कांग्रेस को अप्रासांगिक बना दिया। उन्होने सभी से अपील की कि हम सब हमारी आने वाली पिढियों को देश की इस उपलब्धि के बारे में बताये।

  इस अवसर पर बोलते हुऐ विघायक हरलाल सहारण ने कहा कि कुछ लोग कह रहे है कि भाजपा सरकार ने देश में आपात काल लगा दिया है परन्तु वही लोग देश की संसद को चलने नही दे रहे है। सांसदो के अधिकारो का हनन कर रहे है उन्हे देश की संवेधानिक संस्थाओं पर विश्वास नही है बल्कि विदेशी शक्तियों पर विश्वास है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद देश खुशहाल हुआ है। किसान के आय दुगुनी हो रही है। किसान के खातो में सम्मान निधि आ रही है। देश बदल रहा है इसलिए इस तिरंगा यात्रा का महत्व और भी बढ़ रहा है। उन्होने विभाजन विभिषिका के लिए तत्कालीन कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुऐ उसकी कठोर शब्दो में निंदा की। 

  इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ लोग आज भारत की निर्वाचन प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुऐ कह रहे है कि देश में वोट चोरी हो रहा है। उन्हे यह पता होना चाहिए कि वर्तमान में देश में वास्तविक लोकतंत्र है वोट की चोरी 1947 मे हुई थी जब सरदार पटेल के पास बहुमत होते हुऐ भी उन्हे प्रधानमंत्री नही बनने दिया गया और पंडित नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार पर कांग्रेस के नेता जो आरोप लगा रहे है वे निंदनीय है। 

   इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुऐ कहा कि विभाजन विभिषिका से देश केवल दो टुकड़ो में ही विभक्त नही हुआ बल्कि कांग्रेस ने देश की संस्कृति को बांटा है। उन्होने कहा कि देश के लोगो ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। देश के लोगो में धार्मिक भेदभाव नही था परन्तु एक परिवार को सत्ता देने के लिए देश का विभाजन किया गया और यह त्रासदी विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी। उस समय के लोगो से पता चलता है कि किस प्रकार गाड़ीयो में व्यक्तियों से ज्यादा लाशे आया करती थी। यह सब देखकर सभ्य व्यक्तियों का मन आज भी द्ववित हो जाता है । 

  कार्यक्रम को एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, प्रधान दीपचन्द राहड़ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवम् कार्यक्रम जिला संयोजक भास्कर शर्मा ने जिले भर में हुई गोष्ठीयों एवम् इस कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी दी। 

   कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने किया। 

   कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, नरेन्द्र सैनी, सत्तार खांन, जिला मंत्री दीनदयाल सैनी, रचना कोठारी, सुरेश मिश्रा, नोमान खांन, सुशील लाटा, संदीप पाटील, विजय शर्मा, गोगराज सैनी, महेश मिश्रा, दौलत तंवर, अजीत मेघवाल, अख्तर खांन, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र श्योराण, राधेश्याम सैनी, कपील चंदेल,कपिल रक्षक, राकेश शर्मा, हरीश वर्मा, आदिल खान, जयपाल सिंह टकनेत, कमल सैनी, नितिन बुंदेला, नितिन हटवाल, कुलदीप सैनी, रजत शर्मा, सुरजीत सिंह, विक्रांत सिंह, पीयूष तंवर, अजय सिंह बलरासर, विनय गौतम, रामचंद्र सैनी, रोहन बंसल, उज्ज्वल सिंह, करण शर्मा, शशांक शर्मा,देव शर्मा, कृष वर्मा, निखिल प्रजापत, संजय ख्याली, पीयूष लाटा, मदन पंवार, जमील खान, राहुल सिंह, हरि नाई, सचिन प्रजापत, नरेश, यौगेश गोड़, रामचन्द्र शर्मा, आन्नद रैगर, मुंशी चायल, बाबू टेलर, किशन किरोड़ीवाल, मुकेश प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, सोहन सहारण, मुलचन्द धूत, विनोद राठी, जमील लुहार, सुरेन्द्र बावलिया, विजय पंवार, संजय सोनी, राकेश दाधीच,अनिता जोशी, दिनेश लाटा, रामचन्द्र प्रजापत, अशोक तंवर, अजय तंवर, नरेश तंवर, विमल जोशी, गोविन्द शर्मा, कैलाश शर्मा, बी.एन.राजोतिया, मुकेश औझा, भागीरथ सैनी, सांवरमल सैनी, ओमप्रकाश इंदोरिया, ओमसिंह शेखावत, भंवर गुर्जर, गणेश सैनी, विश्वनाथ राजगुरू, महेन्द्र चौबे, असगर जोइ्रया, हाजी सरीफ सोलंकी, गोविन्द शर्मा, मोहन गढ़वाल, चेतराम सहारण, राकेश सोनी, सांवरमल सैनी, परमेश्वर हटवाल, राजेन्द्र कल्ला, योगेश शर्मा, गोविन्द लुगरिया, हनुमान माटोलिया, आकाश सैनी, शंशाक शर्मा, रतनसिंह चौहान, संजय शेखावत, राजीव लाम्बा, कालू गौड़, सुरेन्द्र पीपलवा, सहित हजारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

×